भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन

Spread the love

बिलासपुर, काजल:हरियाणा के जिला सिरसा में बसाए गए भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग के बाद 27 प्रभावित परिवारों को आबादी प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा, जिसके लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। यह आबंटन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशों के अनुसार किया जा रहा है। इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रबंधन और बिलासपुर जिला प्रशासन को लिखित तौर सूचित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के (बीबीएमबी) के कार्यकारी अभियंता (आवास) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। प्लॉटों का आबंटन नंगल टाउनशिप प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा, जो कि तय शेड्यूल के तहत हरियाणा राज्य की तहसील डबवाली के देसू जोधा गांव में होगा। यहां भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में सभी पात्र परिवारों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, ताकि आबंटन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *