सीएम सुक्खू ने IGMC में किया तीन नई टेस्ला MRI मशीन का उद्घाटन,बोले प्रदेश के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता, भाजपा सरकार ने अपने बड़े मित्रों के लिए बनाई योजनाएं

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के IGMC अस्पताल में तीन टेस्ला एमआरआई (MRI) मशीन का लोकार्पण किया जिससे मरीजों को आने वाले समय में काफी लाभ होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार अगले 1 वर्ष के भीतर सभी मेडिकल कॉलेज में हाई एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी स्थापित कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेगी ताकि मरीजों को राज्य से बाहर न भटकना पड़े।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि IGMC में नई एमआरई मशीन को स्थापित किए जाने से प्रदेशभर से यहां उपचार करवाने आने वाले मरीजों को सुविधा होगी।अस्पताल में अभी तक 19 साल पुरानी 1.5 टेस्ला मशीन से ही एमआरआई स्कैन किए जा रहे हैं। इस कारण मरीजों को काफी लंबी डेट मिल रही हैं। इस मशीन के लग जाने से मरीजों का एमआरआई स्कैन करवाने के लिए इंतजार कम हो जाएगा साथ ही मशीन की उच्च-रेजोल्यूशन वाली इमेजिंग तकनीक से स्कैन अधिक स्टीक होंगे। भाजपा को। हिमाचल विरोधी बताते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि 54 हजार करोड़ RDG और 16 हजार GST कंपनसेशन मिलने कर बावजूद भी पूर्व की जयराम सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं के सुदृढ़ीकरण के लिए काम नहीं किया केवल अपने बड़े मित्रों को लाभ देने के लिए योजनाएं बनाई गई। वर्तमान सरकार अगले एक वर्ष में स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक स्थापित कर उच्च गुणवत्ता का इलाज सुनिश्चित करेगी।

वहीं दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बिना वर्दी और स्थानीय थाने को सूचित किए बगैर जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में आकर कार्रवाई की, वह न तो उचित प्रक्रिया के अनुरूप है और न हो संवैधानिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप है।किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य पुलिस की होती है। ऐसे में दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा बिना समुचित समन्वय और जानकारी के कार्रवाई करना ठीक नहीं है। विपक्ष के नेता जयराम राम ठाकुर को भी समझना चाहिए कि कोई भी आकर बिना जानकारी कहीं से भी किसी को उठाकर ले जाए तो यह लोगों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *