शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज के बीच अप्रैल माह में अभी तक सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहली से 18 अप्रैल की अवधि के लिए 41.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 60.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 431, चंबा 40, हमीरपुर 152, कांगड़ा 127, कुल्लू 23, मंडी 159, मंडी 155, सिरमौर 173, सोलन 279 व ऊना में 156 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि, किन्नौर में सामान्य से 31 व लाहुल-स्पीति में 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 अप्रैल को कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 20 व 24 अप्रैल को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। सप्ताह के बाकि दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। शिमला सहित अन्य भागों में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। उधर, राज्य के कम ऊंचाई वाले व मैदानी क्षेत्रों में पारा चढऩे लगा है। राज्य में शानिवार केा कई भागो में खिली धूप के चलते राज्य में न्यनत्तम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस का उछाल आया है।
