23 अप्रैल को खुलेगा केदारनाथ-बद्रीनाथ धामऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी ने 10 बसें रवाना कींअब तक 18.25 लाख ने करवाई रजिस्ट्रेशन

Spread the love

पंजाब दस्तक, ब्यूरो: देवभूमि उत्तराखंड में शनिवार को चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 बसों को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।पिछले चार महीने से यात्रा की तैयारी में लगी सरकार ने पुख्ता इंतजाम के साथ सुखद यात्रा का दावा किया है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में इस बार गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *