मशीन बताएगी; डिपो से कितना राशन गया, डिपुओं में जल्द लगेंगी नई हाइटेक पॉस मशीनें

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रदेश के 5413 राशन डिपुओं में जल्द ही नई, अत्याधुनिक और हाई-टेक पॉस मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों के जरिए अब राशन वितरण बायोमीट्रिक के साथ-साथ फेस ऑथेंटिकेशन और ओटीपी से किया जाएगा। अभी उपयोग में लाई जा रही पुरानी मशीनों में तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या और प्रमाणीकरण में दिक्कतें सामने आ रही थीं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए नई मशीनें लगाई जा रही हैं।राशन डिपुओं में नई पॉस मशीनों के साथ वेइंग मशीन से अटैच की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को दिया जाने वाला राशन का वजन सहित पूरा डाटा पॉस मशीन में दर्ज होगा। वजन के हिसाब से उपभोक्तओं को राशन का डिजिटल बिल भी मिलेगा। नई पॉस मशीनें चेहरे की पहचान और आंखों की पुतली स्कैन करने जैसी आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। फर्जी राशन कार्ड, गलत पहचान और एक व्यक्ति द्वारा दूसरे के नाम पर राशन लेने जैसी शिकायतों पर रोक लगेगी। हर महीने लेना होगा राशन

सरकार ने दिसंबर 2025 से बैकलॉग राशन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। अब राशन कार्डधारकों को चालू महीने का राशन उसी महीने में उठाना अनिवार्य होगा। इससे राशन के भंडारण और वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी।राशन डिपुओं में पुरानी मशीनों को हटाकर नई पॉस मशीनें लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया एडवांस स्टेज पर है। इसके बाद राशन देने की प्रक्रिया भी बदल जाएगी। राशन चोरी को भी इसके जरिए रोका जाएगा: आरडी नजीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *