पंजाब दस्तक (ग्राउंड रिपोर्ट): हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान हुआ है। परेल, सुल्तानपुर और गुल्टी क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं।
🚘 वाहनों और संपत्ति को भारी नुकसान
परेल एवं गुल्टी: गुल्टी में डंगा गिरने से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं, जबकि हाईवे पर खड़े ट्रक भी इसकी चपेट में आ गए।
वाहनों की क्षति: दुर्घटना में लगभग 7 कारें, ट्रक और अन्य वाहनों समेत कुल 10 वाहन क्षतिग्रस्त/मलबे में दब चुके हैं।
सुल्तानपुर मोहल्ला: आधी रात को अचानक आए फ्लैश फ्लड से कई घरों और दुकानों में पानी व मलबा घुस गया। कई दोपहिया वाहन (बाइक) भी मलबे में दब गए।
घर क्षतिग्रस्त: एक घर पर नाले का पानी और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने दहशत के साए में जागकर रात काटी।
🚧 चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप
बारिश के बाद परेल और तड़ोली के पास सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा आ गिरा है, जिससे चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे (NH) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। प्रशासन की ओर से मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
⚠️ मौसम विभाग का अलर्ट (Weather Update)
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सुबह 8:30 बजे अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 7 घंटों के दौरान:
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
ग्राउंड रिपोर्ट: चंबा से पंजाब दस्तक के वरिष्ठ पत्रकार भेषज
📢 पंजाब दस्तक की अपील (जनहित में जारी)
अगर आपके पास भी अपने क्षेत्र की कोई समस्या या खबर है, तो सीधे हमसे संपर्क करें। पंजाब दस्तक आपकी आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाएगा।
📱 व्हाट्सएप/संपर्क नंबर: 94180-55488
🔔 अपडेट्स के लिए: पंजाब दस्तक को फॉलो और सब्सक्राइब करें।
पल-पल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — पंजाब दस्तक आपके द्वार।
