चंबा में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से तबाही

हिमाचल के चंबा में बारिश का तांडव: फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से तबाही, चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे बंद

Spread the love

​पंजाब दस्तक (ग्राउंड रिपोर्ट): हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड के कारण भारी नुकसान हुआ है। परेल, सुल्तानपुर और गुल्टी क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हैं।


​🚘 वाहनों और संपत्ति को भारी नुकसान
​परेल एवं गुल्टी: गुल्टी में डंगा गिरने से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं, जबकि हाईवे पर खड़े ट्रक भी इसकी चपेट में आ गए।
​वाहनों की क्षति: दुर्घटना में लगभग 7 कारें, ट्रक और अन्य वाहनों समेत कुल 10 वाहन क्षतिग्रस्त/मलबे में दब चुके हैं।
​सुल्तानपुर मोहल्ला: आधी रात को अचानक आए फ्लैश फ्लड से कई घरों और दुकानों में पानी व मलबा घुस गया। कई दोपहिया वाहन (बाइक) भी मलबे में दब गए।
​घर क्षतिग्रस्त: एक घर पर नाले का पानी और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। लोगों ने दहशत के साए में जागकर रात काटी।


​🚧 चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप
​बारिश के बाद परेल और तड़ोली के पास सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा आ गिरा है, जिससे चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे (NH) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। प्रशासन की ओर से मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी हैं।


​⚠️ मौसम विभाग का अलर्ट (Weather Update)
​मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सुबह 8:30 बजे अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 7 घंटों के दौरान:
​बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।


​ग्राउंड रिपोर्ट: चंबा से पंजाब दस्तक के वरिष्ठ पत्रकार भेषज
​📢 पंजाब दस्तक की अपील (जनहित में जारी)
​अगर आपके पास भी अपने क्षेत्र की कोई समस्या या खबर है, तो सीधे हमसे संपर्क करें। पंजाब दस्तक आपकी आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुँचाएगा।
​📱 व्हाट्सएप/संपर्क नंबर: 94180-55488
​🔔 अपडेट्स के लिए: पंजाब दस्तक को फॉलो और सब्सक्राइब करें।
​पल-पल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — पंजाब दस्तक आपके द्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *