वरिष्ठ पत्रकार: काजल (शिमला, पंजाब दस्तक)
दिल्ली महारैली के लिए जिलों से रवाना होंगी बसें:
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर की महारैली के लिए कांगड़ा से 30, सोलन से 20 और ऊना से 20 बसें कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगी।
इसके साथ ही सिरमौर से 15, बिलासपुर से 16, शिमला से 16, मंडी से 20, हमीरपुर से 10, कुल्लू से 8 और चंबा से 1 बस सहित कुल 156 बसें दिल्ली कूच करेंगी।
शाम 5:00 बजे की प्रमुख सुर्खियां
1. शिमला व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने बदली करवट, बर्फबारी व बारिश से ठिठुरन बढ़ी
प्रदेश के ऊपरी इलाकों—किन्नौर, चांशल दर्रा और आउटर सिराज की चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश से राज्य भर में तापमान में गिरावट आई है और ठंड अचानक बढ़ गई है।
2. धर्मशाला में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा
भाजपा ने धर्मशाला से प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान का आगाज किया। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को 10 गारंटियों और जवाबदेही के मुद्दे पर घेरते हुए जमकर हमला बोला।
3. कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी और पेंशन बजट पर बढ़ी वित्तीय चर्चाएं
प्रदेश सरकार द्वारा नवंबर से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) दिए जाने के फैसले के बीच राज्य के बजट पर पेंशन देनदारियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर प्रशासनिक व आर्थिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
4. पशुपालकों को राहत: दूध प्रोत्साहन राशि दोगुनी
सुक्खू सरकार ने प्रदेश के पशुपालकों को बड़ी राहत देते हुए दूध प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए ₹14 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है।
देखते रहें ‘पंजाब दस्तक’ — सच की आवाज
