वेव एस्टेट पार्क में नई बेंच के बाद आज लगाए गए फूल, जल्द होंगे झूलों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण

Spread the love

मोहाली, सुरेंद्र राणा: वेव एस्टेट पार्क में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की पहल पर नई बेंच पिछले कल लगा दी गई थीं और आज पार्क में फूल लगाए गए हैं। पिछले काफी समय से स्थानीय लोग पार्क में बैठने की बेहतर व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

नई बेंच लगने और आज फूल लगाए जाने से सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी और पार्क की सुंदरता भी बढ़ेगी।
RWA के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि बेंच लगाने के बाद आज पार्क में फूल लगाए गए हैं और आने वाले दिनों में पार्क से जुड़ी अन्य मांगों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क में और हरियाली बढ़ाई जाएगी ताकि यह और ज्यादा सुंदर और आकर्षक नजर आए। इसके अलावा पार्क में लगे टूटे हुए झूलों को भी जल्द ठीक कराया जाएगा, जिससे बच्चों को खेलने में कोई परेशानी न हो।
पंजाब दस्तक से बातचीत में मनोज शर्मा ने कहा कि RWA स्थानीय लोगों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा और वेव स्टेट पार्क को बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पंजाब दस्तक भी सभी स्थानीय लोगों से अपील करता है कि पार्क में लगे फूलों को पूजा के लिए न तोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *