शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची ने राज्य भर में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 41 आईएएस, आईएफएस, एचएएस और एचपीएफएस अधिकारियों को इलेक्शन ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया है। इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सभी नियुक्त ऑब्जर्वरों को तुरंत अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही उन्हें चुनाव से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और दिशा-निर्देश शिमला स्थित मुख्यालय से प्राप्त करने को कहा गया है। आयोग ने पहले शहरी निकाय चुनावों के लिए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वरों की जगह अब नए अधिकारियों को विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है। बिलासपुर जिले में नगर परिषद बिलासपुर, नगर परिषद घुमारवीं, बिलासपुर ब्लॉक और घुमारवीं ब्लॉक के लिए आईएएस रोहित जम्वाल की जगह अब एचएएस अधिकारी दीप्ति मंढोत्रा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं, राम कुमार गौतम की जगह सुनील को नई जिम्मेदारी दी गई है।
