ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ा एचआरटीसी बस ड्राइवर, हमीरपुर में मामला

Spread the love

हमीरपुर, उमांसी; हमीरपुर डिपो के एक ड्राइवर को शुक्रवार शाम के समय नशे की हालत में ड्यूटी पर पकड़ा गया है। निगम प्रबंधन ने सुजानपुर पुलिस को सूचित कर ड्राइवर को मेडिकल के लिए सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया है, ताकि पता चल सके कि ड्राइवर ने कितना नशा कर रखा है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई ड्राइवर के खिलाफ अमल में लाई जाएगी। बता दें कि हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर जा रही बस का बीच रास्ते टायर पंक्चर हो गया। ऐसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को ठीक करवाकर शाम साढ़े छह बजे के करीब खाली बस ही वापस हमीरपुर ला रहे थे।

री के नजदीक एचआरटीसी बस कार के साथ लग गई और दोनों ड्राइवरों के बीच में बहसबाजी शुरू हो गई। निगम प्रबंधन ने सूचना के बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनी को अपनी टीम सहित मौके पर रवाना किया। टीम को ड्राइवर की हरकतों पर कुछ संदेह हुआ और उसे नशे की हालत में पाया गया। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही ड्राइवर के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *