ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार, राष्ट्रपति ट्रंप बोले, मैंने वहां जो किया, उसमें कामयाब रहा

Spread the love

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आप (दुनिया) इससे सहमत हैं, तो मैंने जो किया वह पूरी तरह सफल रहा, क्योंकि हमारी सेना ने उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान की सरकार ने वहां विरोध प्रदर्शन करने वाले 42,000 बेगुनाह और निहत्थे लोगों की हत्या की है। यह एक उग्रवादी समूह है, लेकिन हमने उन्हें पूरी तरह कमजोर कर दिया है और उनकी अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।वहीं, खबर है कि अमरीका पहली बार ईरान के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। अमरीका की सेंट्रल कमांड के कमांडर ने राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान के खिलाफ संभावित हमला करने के विकल्पों की जानकारी दी है। एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ट्रंप के साथ बैठक में ये विकल्प पेश किए। इसमें बताया गया कि अगर ट्रंप दोबारा हमले का फैसला लेते हैं, तो एक ‘छोटा, लेकिन बहुत ताकतवर हमला’ किया जा सकता है।ईरान ने अमरीका से बातचीत का नया प्लान पाक को सौंपाईरान ने अमरीका के साथ चल रही बातचीत को लेकर अपना नया प्रस्ताव पाकिस्तान को सौंप दिया है। पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि उनका सबसे बड़ा मकसद जंग खत्म करना और लंबे समय तक शांति कायम करना है। ईरान का कहना है कि वह बातचीत के जरिए हालात को बेहतर करना चाहता है और शांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तेहरान एयरपोर्ट से 58 दिन बाद उड़ानें फिर शुरूईरान की राजधानी तेहरान के मुख्य एयरपोर्ट इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फिर से उड़ानें शुरू हो गई हैं। यह एयरपोर्ट करीब 58 दिनों तक बंद था। अब 25 अप्रैल से फ्लाइट्स शुरू की गई हैं। अभी आठ घरेलू एयरलाइंस मिलकर 15 जगहों के लिए उड़ानें चला रही हैं। इनमें मदीना, इस्तांबुल, मस्कट के साथ चीन और रूस जैसी जगहें शामिल हैं। हालांकि अभी उड़ानों की संख्या पहले से काफी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *