बाल दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों के लिए स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट का आयोजन, बिहार चुनाव को लेकर बोले कांग्रेस लड़ी सहयोगी के रूप में

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: आज बाल दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों के लिए स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान रिज मैदान पर पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ़ द पाइनस की सुरीली धुनों पर मुख्यमंत्री सुक्खू बच्चों के साथ झूमते नजर आए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य बना जिसने सुख आश्रय कानून बनाया। जन्म से 27 साल तक इन बच्चों की सरकार ही माता पिता है। बाल दिवस पर आज बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

वहीं दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के द्वारा सरकार के 3 साल के जश्न के कार्यक्रम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार किया मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को नैतिकता अपनी पार्टी में देखनी चाहिए। सोलन और चंबा में क्या हो रहा उन्हें ये देखना चाहिए। नैतिकता की बात उन्हें करनी चाहिए जिनमें नैतिकता बची हो। ये सरकारी कार्यक्रम है जिसमें सरकार अपने काम को जनता के बीच रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *