12 साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, निगम ने मकान किया ध्वस्त

Spread the love

उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म कांड के मामले में मुख्य आरोपी भरत सोनी के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसमें वह अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ कई साल से रह रहा था।

बता दें कि अवैध मकान में आरोपी द्वारा मंदिर भी बनाया गया था। बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के टीन से बने मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे बुलडोजर से गिरा दिया गया। नगर निगम की टीम द्वारा मकान को गिराकर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। आरोपी भरत सोनी सरकारी जमीन पर मकान बनाकर कई साल से यहां रह रहा था, जिस पर बच्ची से दरिंदगी करने के बाद पुलिस द्वारा उसकी अवैध संपत्ति का पता लगाया गया और आरोपी का मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई।

पुलिस की गिरफ्त में है आरोपी
आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में है। उज्जैन में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ और उसे बिना कपड़ों में छोड़ा गया वो उज्जैन का दांडी आश्रम का एरिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें बच्ची दुष्कर्म के बाद अर्धनग्न हालत में घूम रही थी। कुछ दूर चलने के बाद उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *