बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल के समर स्कूलों की बदली समय सारिणी, सुबह 7:30 से 1 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में जारी प्रचंड गर्मी और हीट वेव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने कुछ जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।

यह निर्णय कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, बीबीएन क्षेत्र (सोलन), सिरमौर (पांवटा साहिब/नाहन) जैसे जिलों में 45°C तक पहुंच रहे तापमान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।नए समयानुसार विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलेंगे। यह भी निर्देश दिया गया है कि विद्यालय मैदान में खेलने की अनुमति न दी जाए और सुबह की प्रार्थना सभा का समय भी कम किया जाए ताकि बच्चे डिहाइड्रेशन से बच सकें।इसके अतिरिक्त, स्कूलों को दो अतिरिक्त वॉटर ब्रेक देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्र दिनभर हाइड्रेटेड रहें। जिला उपायुक्त और एसडीएम को भी आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *