शिमला, सुरेंद्र राणा:
बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को शिमला में अचानक मौसम बदला और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इस बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं लोगों को राहत की सांस भी दी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरों पर खुशी नजर आई, जो गर्मी से बेहाल थे।
राजधानी में तापमान बीते कुछ दिनों से सामान्य से ऊपर बना हुआ था, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आज ओर कल भी प्रदेश के मैदानी जिलो में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है ऐसे में शिमला, सोलन सिरमौर के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
