SDRF ने लगातार दूसरी बार जीती नेशनल सीएसएसआर प्रतियोगिता; मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है।गाजियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF परिसर में 9 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश की SDRF टीम ने लगातार दूसरे वर्ष यह खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें हिमाचल की टीम ने सभी को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि टीम की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, समन्वय और त्वरित आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को दर्शाया है। अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश SDRF पहले स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश SDRF दूसरे और आंध्र प्रदेश SDRF तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री ने शिमला में SDRF टीम से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मानित किया और बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SDRF की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और यह हिमाचल की आपदा प्रबंधन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा के दौरान SDRF ने बेहतरीन काम किया है। हिमाचल आपदा तो झेल रहा है और उसमें समाधान भी निकाल रहा है।

वहीं बजट को लेकर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सदन में इसका जवाब देंगे। यह हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। सैलरी को केवल डेफर किया गया है। बजट में संतुलन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार को 70 हजार आरजीडी और जीएसटी कंपनसेशन का पैसा मिला जबकि हमें महज 17 हजार करोड़ मिला है बावजूद इसके सरकार काम कर रही है। यह हमारी तीन साल की नीतियों का परिणाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *