चुनावी सरगर्मियां तेज, वार्ड 41 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी गुरप्रीत कौर उभा ने समर्थकों के भारी समूह के साथ गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: नगर निगम चुनावों के मद्देनजर वार्ड नंबर 41 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद (काउंसलर) पद की उम्मीदवार और जानी-मानी सोशल वर्कर गुरप्रीत कौर उभा ने आज अपने चुनावी अभियान की जोरदार शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के भारी समूह और भाजपा कार्यकारिणी के कई वरिष्ठ सदस्यों के साथ सेक्टर 80 स्थित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर जीत का आशीर्वाद लिया।कल भरेंगी नामांकन पत्रमीडिया से बातचीत करते हुए गुरप्रीत कौर उभा ने जानकारी दी कि वह कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद के लिए नहीं, बल्कि वार्ड की तस्वीर बदलने और जनता की सेवा के लिए है।कार्यकर्ताओं के जोश के साथ गूंजे नारेगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता और मनोज शर्मा जी सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। गाड़ियों के विशाल काफिले और कार्यकर्ताओं के समूह ने पूरे रास्ते “कमल का फूल, बटन दबाएं” और “भाजपा को जिताएं, विकास की राह पर आगे बढ़ें” जैसे नारे लगाकर माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।भाई-बहनों से अपील और विकास का संकल्पमत्था टेकने के उपरांत मैडम उभा ने वार्ड के निवासियों और विशेषकर वार्ड 41 के सभी भाई-बहनों से भावुक अपील करते हुए कहा, “मुझे एक बार सेवा का मौका दें, ताकि मैं आपके विश्वास पर खरी उतर सकूँ और क्षेत्र का विकास कर सकूँ।” उन्होंने अपने विजन में मुख्य रूप से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट लाइट्स, बेहतर सीवरेज सिस्टम, सुरक्षा के लिए पुलिस बॉक्स और युवाओं के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाओं का वादा किया।ताजा खबरों के लिए ‘पंजाब दस्तक’ को करें फॉलोमोहाली नगर निगम के सभी 50 वार्डों का हाल जानने और चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट के लिए ‘पंजाब दस्तक’ के साथ बने रहें। हर दिन हम आपको दिखाएंगे एक नए वार्ड की जमीनी हकीकत और वहां के उम्मीदवारों का विजन।ताजा खबरों के लिए आज ही सब्सक्राइब और फॉलो करें — पंजाब दस्तक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *