शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1990 बैच के IPS अधिकारी श्याम भगत नेगी को अस्थायी रूप से पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। जारी आदेशों के अनुसार, IPS श्याम भगत नेगी को अशोक तिवारी के अवकाश अवधि के दौरान पुलिस महानिदेशक और SV&ACB में DGP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।अधिसूचना के मुताबिक, यह व्यवस्था 23 मार्च से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अशोक तिवारी 1 अप्रैल 2026 से दोबारा अपने पदों का कार्यभार संभालेंगे।
