बर्फबारी के चलते तीसरे दिन भी एचआरटीसी बस सेवाएं रही प्रभावित, 592 रूट बंद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में हालिया बर्फबारी के कारण सड़कों के बंद रहने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं लगातार तीसरे दिन भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। बर्फबारी के चलते प्रदेश भर में 592 रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं, जबकि 187 रूटों पर बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।रविवार को मौसम में आंशिक सुधार के बाद प्रशासन ने सड़क बहाली कार्य तेज किया। इसके चलते कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों में कई प्रमुख सड़कों को आंशिक रूप से बहाल किया गया। सड़कों के खुलते ही विभिन्न मार्गों पर फंसी एचआरटीसी की बसों को सुरक्षित रूप से उनके संबंधित डिपुओं तक पहुंचाया गया।एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित डिपो या निगम की सूचना सेवा से बस संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 और 27 जनवरी को राज्य में भारी बर्फबारी, बारिश, अंधड़ और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 26 जनवरी को प्रदेश के सभी 12 जिलों में अंधड़ और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।27 जनवरी को मौसम और अधिक बिगड़ने के आसार हैं, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर भारी बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *