मनाली में हाथ-पैर रस्सी से बांध कर बागीचे में फेंका महिला का शव, हत्या की आशंका

Spread the love

कुल्लू, काजल;मनाली के साथ लगते गांव जगतसुख में नेपाली मूल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने मर्डर की आशंका जताई है। शव सडक़ से लगभग 300 मीटर दूर सेब के बागीचे से बरामद किया गया है। लाश के हाथ व पांव रस्सी से बंधे थे। गांव का युवक बागीचे में काम करने गए था कि अचानक उसकी उसकी नजर लाश पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व उपप्रधान की दी। उपप्रधान ने मनाली पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कुल्लू मदन लाल भी मनाली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के कुछ समय पहले ही महिला जगतसुख में रहने आई थी।

महिला घर में अकेली रहती थी। सोमवार को दोपहर बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लूटपाट के इरादे से महिला का मर्डर किया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *