नए साल पर बन रहा यह शुभ योग, इन तीन राशियों को मिलेगा लाभ

Spread the love

नए साल पर रवि योग बन रहा है। इससे नए कार्यों की शुरुआत और सफलता के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। नववर्ष 2026 का आगमन होने जा रहा है। नया साल हर किसी के जीवन में नई उम्मीदें, नए संकल्प और नई शुरुआत लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष 2026 पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, गुरुवार को शुरू होगा। त्रयोदशी तिथि भगवान शिव और गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित है, साथ ही रवि योग बन रहा है। शुभ ग्रह-नक्षत्र और योग मिलकर कार्यसिद्धि, सुख-समृद्धि और उन्नति के संकेत दे रहे हैं।नववर्ष का पहला दिन बेहद खास और शुभ संयोग लेकर आ रहा है जिसका प्रभाव कई राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा जो कि पूरे वर्ष के लिए शुभ संकेत देने वाला है।

इसी दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और गुरु को मित्र ग्रह माना गया है, इसलिए यह युति और भी अधिक शुभ फल देने वाली मानी जा रही है। जब गुरुवार के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों वृषभ, कर्क और वृश्चिक पर बेहद सकारात्मक पड़ता है। इन राशि के जातकों के लिए नववर्ष का पहला दिन सौभाग्य, सफलता और उन्नति के संकेत लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *