नए साल के जश्न के लिए राजधानी पहुंच रहे देश भर से पर्यटक, 2026 के स्वागत के लिए शिमला तैयार।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:राजधानी शिमला नए साल के जश्न के लिए तैयार है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पूरे शहर में पुलिस के 400 जवान तैनात होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने शिमला को पांच सेक्टर में बंाटा है। इन सेक्टरों में पुलिस प्रशासन के जवान पर्यटकों को जाम से निजात भी दिलाएंगे और उन्हें शहर की पार्किंग और अन्य व्यवस्था के बारे में भी जानकारी देंगे।

पर्यटकों के मनोरंजन के लिए विंटर कार्निवाल का कार्यक्रम रात 12 बजे तक होगा। यानी डीजे पार्टी के साथ पर्यटक शिमला में नए साल का जश्न मना सकेंगे। इसके साथ शिमला के सभी होटल 12 बजे तक खुले रहेंगे। नए साल के जश्न के लिए शहर के होटल पैक हैं। कमरों में 30 प्रतिशत और खाने में भी 40 प्रतिशत की छुट दी गई है। साथ ही होटल में डीजे नाइट के साथ पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।नए साल के जश्न के लिए पूरी तैयारी है। पर्यटकों के लिए मनोरंजन के साथ सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की है। सभी से आग्रह है कि कोई भी कानून को अपने हाथ में न लें और शांतिपूर्वक नए साल का जश्न मनाएं।– अनुपम कश्यप, उपायुक्त शिमला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *