मामूली कहासुनी पर विवाद, PGI में तोड़ा दम

Spread the love

बद्दी: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सुराजमाजरा में मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में इतना हिंसक हो गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल झड़प के दौरान युवक दूसरी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे गंभीर अवस्था मे पीजीआई पहुंचाया गया ,जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए कड़ी धाराएं जोड़ दी हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार रात सुराजमाजरा में पेट्रोल पंप के समीप स्थित किराए की बिल्डिंग में आपसी झगड़े की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों की पहचान दीपक पुत्र रामदास निवासी गांव चकोलर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और विजय पुत्र सोमपाल निवासी गांव बड़ी समसपुर के रूप में हुई है।

पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दीपक ने विजय के साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारे और धमकी भरे लहजे में ऊंची आवाज में बोलता रहा। इसी दौरान विजय जान बचाकर वहां से हटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संतुलन बिगडऩे से वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान विजय की मौत हो गई। बद्दी पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज कर मेडिकल लीगल रिपोर्ट के आधार पर प्रारंभ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) व 352 के तहत मामला दर्ज किया गया। युवक की मृत्यु के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग में धारा 103 बीएनएस (हत्या) भी जोड़ दी। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया की पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *