मई में होगी सामान्य से अधिक बारिश, हीटवेव से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

नई दिल्ली। मई महीने की शुरूआत हो चुकी है। यह महीना अपनी भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है, लेकिन इस साल मई का महीना असामान्य होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि पूरे देश में मई 2026 में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने बारिश सामान्य से 110 फीसदी अधिक रहने वाली है। इसके साथ गरज के साथ बादल, बिजली गिराना और तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का भी खतरा है।भारतीय मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मई महीने में आमतौर पर उत्तर भारत और पूरे देश में 64.1 मिलीमीटर बारिश होती है। इस साल का पूर्वानुमान यह है कि बारिश सामान्य से 110 फीसदी अधिक हो सकती है। मई महीने में होने वाली यह बारिश असामान्य इसलिए भी क्योंकि इस महीने आमतौर पर भीषण गर्मी पड़ती है, लू चलती है। लेकिन इस बार यह पैटर्न बदलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *