दिल्ली: आम चुनाव के जरिए अपने गढ़ को वापस पाने की खुशी का इजहार गांधी परिवार अमेठी की जनता से रु-ब-रु होकर करेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मंगलवार को अमेठी आएंगे और एक संयुक्त जनसभा कर अमेठी एवं रायबरेली की जनता को धन्यवाद देंगे।
इस कार्यक्रम को कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अंतिम रूप दे चुके है। उत्तर प्रदेश में पिछले करीब दो दशकों से मृतप्राय: हो चुकी कांग्रेस हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली समेत छह सीटें जीत कर संजीवनी पा चुकी है। अमेठी एवं रायबरेली सीट पर जीत से गदगद राहुल एवं प्रियंका अमेठी आ रहे है।
