आज दिल्ली लौटेंगी राष्ट्रपति, न लाहुल जा पाईं, न पालमपुर, ऐट होम भी बारिश से प्रभावित

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला द्वारा इस बार खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। वह 27 अप्रैल को शिमला पहुंची थी और अब पहली मई की सुबह वापस दिल्ली लौट रही हैं। इस बार शिमला प्रवास के दौरान राष्ट्रपति अटल टनल को देखने न लाहुल स्पीति जा पाईं, न ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह के लिए पालमपुर गइं। अटल टनल रोहतांग की इंजीनियरिंग को देखने राष्ट्रपति वहां पहली बार जाने वाली थीं। सारी तैयारी के बावजूद यह दौरा नहीं हो पाया। गुरुवार को राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में ‘ऐट होम’ का आयोजन तो हुआ, लेकिन यह भी बारिश से प्रभावित रहा, जितने अतिथियों को बुलाया गया था, उनमें से 40 फीसदी भी नहीं आ पाए।राहुल गांधी के दौरे के कारण कांगड़ा गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य कैबिनेट मंत्री खराब मौसम के कारण वापस शिमला नहीं पहुंच सके। गौर हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गुरुवार को शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में आयोजित ‘ऐट होम’ में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा सरकार के उच्च अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।राष्ट्रपति निवास में अलग फेसिलिटी बनाएंगेएट होम के लिए राष्ट्रपति निवास छराबड़ा पहुंचे अतिथियों से द्रौपदी मुर्मू ने मुलाकात की। मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने खुद कहा कि इस बार मौसम ने सब गड़बड़ कर दिया। हमारे यहां राष्ट्रपति निवास में जमीन उपलब्ध है। इसलिए अब ऐसी फेसिलिटी यहां बनाने की कोशिश है, जिसमें इस तरह के कार्यक्रम मौसम के बिना प्रभावित हुए किया जा सकें। उन्होंने कहा कि शिमला आने की हर बार उन्हें उत्सुकता होती है। यहां की आवोहवा बहुत अच्छी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *