श्रीकुमार स्वामी देंगे दुख निवारण संदेश, मंडी में दो दिवसीय आध्यात्मिक समागम को लेकर तैयारियां

Spread the love

मंडी, काजल:मंडी में दो और तीन मई को दोपहर 12 बजे, पड्डल ग्राउंड, बस स्टैंड के पास, अनंतश्री विभूषित महाब्रह्मर्षि जगद्गुरु श्रीकुमार स्वामी जी के पावन सान्निध्य में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम को लेकर श्रद्धालुओं में अत्यधिक उत्साह है क्योंकि इसमें पूजनीय गुरु मां जी का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए इस समागम की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। इस समागम में आसपास के राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों के आने की संभावना है। पूरे आयोजन स्थल को सजाया जा रहा है, जिसमें मंच तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यथोचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स द्वार तथा झंडियां लगाई गई हैं।

समागम तक पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह दिशानिर्देश पट्टिकाएं लगाई गई हैं। समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी को कुंभ मेले में जगद्गुरु की उपाधि प्रदान की गई है इससे श्रद्धालु भाई-बहनों की खुशी का पारावार नहीं रहा है और वे इनका अभिनंदन व दर्शन करने को आतुर हैं। विश्व के अमरीका, कनाडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों ने भी बीज मंत्रों को मान्यता दे दी है। अवधान की जिस कृपा से सारे देश के दुखी भाई-बहन मात्र कुछ मिनटों में ही अपने कष्टों, दुखों, रोगों व समस्याओं से ठीक हो गए, उसी कृपा के लिए हम भी लालायित हैं। सारे विश्व में सनातन संस्कृति और धर्म का प्रचार-प्रसार अनंतश्री विभूषित महाब्रह्मर्षि जगद्गुरु श्री कुमार स्वामी जी कर रहे हैं और भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के स्रोत आयुर्वेद के माध्यम से असाध्य रोगों का निवारण भी कर रहे हैं।विशेष प्रबंधसमागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि जैसा कि इस पावन अवसर पर परम पूज्य सद्गुरुदेव जी विशेष कृपा प्रदान करते हैं इसे देखते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति को व्यवस्थित करने के लिए समागम में सेवादारों की नियुक्ति की गई है ताकि आने वाले भाई-बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। समागम में आने वाले श्रद्धालु भाई-बहनों के लिए लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *