Wednesday, May 8, 2024
Homeदेशविक्रमादित्य बोले; भाजपा प्रत्याशी कर्मचारी हितैषी हैं, तो केंद्र से मुलाजिमों के...

विक्रमादित्य बोले; भाजपा प्रत्याशी कर्मचारी हितैषी हैं, तो केंद्र से मुलाजिमों के 9000 करोड़ मांगें

मंडी, काजल; लोक निर्माण मंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नाचन विधासभा क्षेत्र के चैलचौक से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अवसर जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश व प्रदेश का इतिहास पहले अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके बाद ही मंच से भाषण दें। कंगना रणौत को देश व प्रदेश के इतिहास की जरा सी भी जानकारी नहीं है। भाजपा का टिकट मिलने से अति उत्साहित होकर वह अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि यदि कंगना वास्तव में कर्मचारी हितैषी हैं, तो वह मंच से ऐलान करें कि वह केंद्र में फं से प्रदेश कर्मचारियों 9000 करोड़ रुपए वापस लाएंगी। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र आरंभ से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है।

यहां से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम सहित वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह ने कई चुनाव जीतकर कई ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं। उन्होने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने मात्र 15 महीनों के कार्यकाल में 10 में से पांच गारंटियां पूर्ण करके देश भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने खुद लोक निर्माण मंत्री होने के नाते छोटे से समय में प्रदेश की सडक़ों के नवीनीकरण हेतु 3500 करोड़ उपलब्ध करवाए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, चंद्रशेखर ठाकुर, शशि शर्मा, नरेश चौहान, लाल सिंह कौशल, जगदीश रेड्डी व उपेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।

झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह कर रहे जयराम

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झूठे आंकड़े पेश कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जयराम द्वारा किए गए सवाल का जबाब देते हुए कहा कि वह लोकसभा का चुनाव मजबूरी में नहीं, बल्कि हाइकमान के आदेशानुसार लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव लडऩे नहीं, बल्कि जीतने के लिए आए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

105833
Views Today : 69
Total views : 406108

ब्रेकिंग न्यूज़