शिमला, सुरेन्द्र राणा: मंडी के सरकाघाट में निर्मम हत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख प्रकट करते हुए दोषी कर खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं और यदि सरकार समय पर कार्रवाई न करती, तो वह दोषी होते लेकिन घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दोषी को पकड़ लिया है और आगामी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए शर्मसार करने वाली घटना है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ की जा रही है।बाइट …..सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री , हिमाचल प्रदेशवहीं शिमला के कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने की चर्चाओं पर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कमला नेहरू हॉस्पिटल को कहीं शिफ्ट नहीं किया जा रहा है केवल गायनी विभाग को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने यह फैसला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि केएनएच एक पुराना अस्पताल है और वहां एमएलए हॉस्टल बनाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।बाइट…. सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री , हिमाचल प्रदेशवहीं चेस्टर हिल मामले में मुख्यमंत्री ने डीसी से जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि वह तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई करते हुए हैं और अधिकारियों पर सरकार की पूरी पकड़ है।
