गुरप्रीत कौर उभा ने वार्ड 41 की समस्याएं सांसद तक पहुंचाईं

वार्ड नंबर 41 के विकास को लेकर पार्षद गुरप्रीत कौर उभा और बीजेपी प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा की सक्रियता: सांसद और प्रसिद्ध गायक, अभिनेता व समाजसेवी करमजीत अनमोल को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

​रिपोर्ट: सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, मोहाली
​ब्यूरो, मोहाली:
मोहाली के वार्ड नंबर 41 की पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर उभा और उनके पति, भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव सरदार हरदेव सिंह उभा ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पार्षद श्रीमती उभा की जनहित की हर मुहिम में प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा न केवल उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, बल्कि उनके हर कार्य में निरंतर सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा के साथ मोहाली के सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक, अभिनेता व समाजसेवी करमजीत अनमोल से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।


​सफाई अभियान में बड़ी सफलता, लेकिन मुख्य समस्या अभी भी बरकरार
पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर उभा और RWA अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 41 में सफाई का एक बड़ा अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। आज पार्क नंबर 12 से आगे के सभी चैंबरों, गटरों और ड्रेनेज सिस्टम की गहन सफाई पूरी कर ली गई है। यहाँ तक कि पूरे वेव एस्टेट (Wave Estate) के सभी चैंबरों और सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य RWA अध्यक्ष मनोज शर्मा की देखरेख में दिन-रात चल रहा है, जिसकी वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है।


​समस्या की जड़: सेक्टर 99/100 डिवाइडिंग रोड
इतनी व्यापक सफाई के बावजूद, मुख्य समस्या सेक्टर 99/100 के डिवाइडिंग रोड और गाँव सुहड़ा के पास अभी भी बनी हुई है। पार्षद ने स्पष्ट किया कि सफाई अभियान के बाद भी जलभराव का खतरा इसलिए टला नहीं है क्योंकि इस पॉइंट पर स्टॉर्म वाटर लाइन का पानी सेक्टर 99 की ओर जाता है और आगे एक अस्थायी पुलिया (टेंपरेरी कल्वर) पर आकर रुक जाता है। यह अस्थायी व्यवस्था पानी को आगे नहीं बढ़ने देती, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर वापस सड़कों और वार्ड की ओर आने लगता है। पार्षद ने इस तकनीकी गड़बड़ी और अस्थायी पुलिया को तुरंत ‘रेगुलर’ (स्थायी समाधान) करने की मांग की है।


​सांसद और करमजीत अनमोल के समक्ष रखा पक्ष
सांसद मालविंदर सिंह कंग और करमजीत अनमोल के समक्ष पार्षद ने संभल की, नानू माजरा, प्रीत सिटी सेक्टर 86, सेक्टर 85 और सेक्टर 88 के विकास का खाका रखा। पार्षद ने डिविजनल इंजीनियर (मोहाली एरिया डेवलपमेंट) को दिए गए पत्र में भी इस बात पर जोर दिया है कि जब तक सेक्टर 99/100 के पास वाली स्टॉर्म वाटर लाइन का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वार्ड की अन्य सफाई व्यवस्था का पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पाएगा।


​जनता की उम्मीदें और हमारा संकल्प
पार्षद श्रीमती उभा ने कहा कि वे अधिकारियों के साथ मधुर संबंध रखते हुए समस्याओं का समाधान चाहती हैं, लेकिन यदि इस गंभीर ड्रेनेज समस्या को नजरअंदाज किया गया, तो वे बार-बार फॉलो करने में संकोच नहीं करेंगी। जनता का सीधा सवाल है कि क्या ये प्रयास मानसून से पहले रंग लाएंगे? पार्षद ने विश्वास जताया कि सांसद, प्रशासन और मुख्यमंत्री के सहयोग से वार्ड नंबर 41 का कायाकल्प निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *