आज़ अपने वार्ड नंबर 41 की पार्षद श्रीमती गुरप्रीत कौर जी (पत्नी सरदार हरदेव सिंह जी उभ्भा, स्टेट प्रेस सचिव, बीजेपी पंजाब) के साथ माननीय सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग जी से मुलाकात की।
इस दौरान जहाँ हम नें उन्हें रेजिडेंट्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन के बिहाफ पर वेव एस्टेट की पानी निकासी (ड्रेनेज) संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया और पत्र सौंपा वहीं पार्षद साहिबा ने अपने वार्ड से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, जैसे भाखड़ा के पानी की सप्लाई, गांवों एवं सेक्टर-86 की साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइट एवं ट्रैफिक लाइट्स की स्थापना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा को जल्द शुरू करवाने तथा खेल मैदानों के विकास संबंधी मांगों को लेकर पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान इन सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। माननीय सांसद सरदार मालविंदर सिंह कंग जी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया।
साथ ही उन्होंने वार्ड नंबर 41 का शीघ्र दौरा करने का भी भरोसा दिलाया, ताकि स्थानीय समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
मनोज शर्मा (A-395)
प्रधान (President)
RWA, Wave Estate
सेक्टर 85, मोहाली 🙏🏻🙏🏻
