Punjab BJP का नया सिख चेहरा कौन? बिट्टू सबसे आगे

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी का नया ‘सरताज’, राज्य की सियासत में बड़े सिख चेहरों पर दांव; केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रेस में सबसे आगे!

Spread the love

(विशेष ग्राउंड रिपोर्ट)​सीनियर प्रेस रिपोर्टर: गुरतेज सिंह

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बेहद सोची-समझी और बड़ी रणनीति के तहत नया दांव खेला है। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा राज्य में एक कद्दावर सिख चेहरे को ‘सरताज’ के रूप में आगे लाकर यह साफ कर चुकी है कि वह पंजाब के कोर एजेंडे को लेकर बेहद गंभीर है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा का यह मास्टरस्ट्रोक पंजाब की जमीनी सियासत में एक बड़ा उलटफेर कर सकता है।​सूत्रों के मुताबिक, इस रेस में सबसे बड़ा और प्रभावशाली नाम केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का चल रहा है, जिनका पंजाब की सियासत में खासा दबदबा है।

उनके साथ-साथ स. जसकरण सिंह ढिल्लों और स. गुरमीत सिंह सोढ़ी जैसे प्रमुख सिख चेहरों के नामों की भी राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा है।

इन नेताओं की स्वीकार्यता हर वर्ग में मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में राज्य के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले खेले जाने वाले इस बड़े राजनीतिक खेल पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

​ताजातरीन और निष्पक्ष खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें: 👉 सर्च करें और फॉलो करें: पंजाब दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *