हमीरपुर जेल में आर्ट ऑफ लिविंग शिविर, कैदियों में बदलाव

हमीरपुर जेल में आर्ट ऑफ लिविंग शिविर, कैदियों में बदलाव

Spread the love

वरिष्ठ पत्रकार: उमांशी राणा (हमीरपुर)

हमीरपुर — जिला मुख्यालय पर स्थित जेल में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा 6 दिवसीय शिविर का आयोजन करके विचाराधीन और सजायप्ता कैदियों को योग ,ध्यान ,प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया के साथ साथ मन को शांत रखने ,क्रोध पर नियंत्रण , नशा मुक्त और अन्य नकारात्मक भावनाओं से अपने मन को मुक्त और अपने आप को नशामुक्त रखने की विभिन्न क्रियाएं आर्ट ऑफ लिविंग के प्रिजन स्मार्ट अभियान के तहत निशुल्क सिखाई गई ।


छे दिवसीय शिविर के अंतिम दिन कारागार उप अधीक्षक पंकज शर्मा की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों ने शिविर से हुए लाभ के अपने अपने अनुभव सांझा किए और अपनी मन और बुद्धि की शांत, तनावरहित स्थिति बारे अपने विचार व्यक्त किए ।


उपाधीक्षक ने जेल में रहने वाले प्रतिभागियों के व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन होने से आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक जोगिंदर ठाकुर और संस्थापक श्री श्री रविशंकर के प्रति इस सामाजिक बदलाव और मानसिक विकृतियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे इन शिविरों के लिए आभार व्यक्त किया।


प्रतिभागियों ने यहां अपने मन को शांत और विकार रहित रखने के लिए भूत और भविष्य के बजाए वर्तमान क्षण में रखने का प्रयास करने का भी प्रण लिया जिसके लिए आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया का निरंतर अभ्यास व्यक्ति के जीवन पर अभूतपूर्व प्रभाव डालता है।

दर्जन भर से ज्यादा प्रतिभागियों ने भविष्य में अपने जीवन को सकारात्मक और उपयोगी तरीके से जीने का प्रण भी लिया । और इस आयोजन के लिए जेल प्रशाशन और आयोजक संस्था के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की ।


शिविर में राजपूत कल्याण सभा के पैट्रन यशपाल मन्हास का भी अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।वो भी शिविर में सहायक के रूप में मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *