सुरेंद्र राणा, ब्यूरो चीफ, पंजाब दस्तक
मोहाली: सनातन धर्म मंदिर एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वेव एस्टेट में 11 अक्टूबर, रविवार यानी पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर भव्य मंदिर निर्माण व माता की चौकी के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।
सोसाइटी के महासचिव आशु शर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण की नींव में हर परिवार की आस्था जुड़े, इसके लिए प्रत्येक परिवार की ओर से पावन ईंट रखी जाएगी और ईंटों की संपूर्ण व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा ही की गई है। साथ ही हर घर की कन्या मंदिर शिलान्यास और विशाल माता की चौकी—दोनों पावन आयोजनों में विशेष रूप से सहभागी बनेंगी।
धार्मिक कार्यक्रमों का समय:
भूमि पूजन एवं शिलान्यास: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
दोपहर का भंडारा: 12:30 बजे से
विशाल माता की चौकी: रात्रि 8:00 बजे से 12:00 बजे तक
रात्रि भंडारा: शाम 8:00 बजे से निरंतर
महासचिव आशु शर्मा ने समस्त परिवारों से समय पर पधारकर इस पावन कार्य में शामिल होने और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
देखते रहें पंजाब दस्तक — सच की आवाज़!
