बीजेपी की प्रचंड जीत केबाद मोदी बोले- आज से ही शुरू हो गई है होली

Spread the love

पंजाब दस्तक डेस्क; उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. यूपी में BJP को प्रचंड बहुमत मिला है. इस प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्साह का दिन, उत्सव का दिन है. उन्होंने कहा कि होली आज से ही शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि यूपी में दूसरी बार इतनी बड़ी जीत बहुत बड़ी बात है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भी बीजेपी ने इतिहास रचा है. पीएम मोदी बोले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस साल 10 मार्च से होली शुरू होगी और उन्होंने अपना वादा निभाया है. इन कार्यकर्ताओं ने चौबीसों घंटे काम किया और सभी राज्यों में लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *