हिमाचल में शहरी निकायों के चुनाव का ऐलान,17 मई को 51 शहरी निकायों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू,31 मई को होगी नगर निगम चुनाव के मतों की गणना,पंचायत चुनाव का भी इसी सप्ताह होगा ऐलान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ 51 शहरी निकायों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम जारी किया। 51 शहरी निकायों में 17 मई को मतदान होगा। हालांकि पंचायत चुनाव की तारीखों के लिए अभी लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आयोग ने कहा कि पंचायत चुनाव का ऐलान भी इसी सप्ताह किया जाएगा।

राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि प्रदेश के 51 शहरी निकायों में चुनाव करवाए जाएंगे। इसमें 4 नगर निगम सोलन, पालमपुर, मंडी, धर्मशाला और 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतें में चुनाव होने हैं।शामिल हैं। इन निकायों में कुल 3 लाख 60 हजार 859 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 80 हजार 963 पुरुष और 1 लाख 79 हजार 882 महिला और 14 अन्य मतदाता हैं। चुनाव के लिए 589 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। शहरी निकायों के लिए नामांकन 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को दर्ज किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की छंटनी 4 मई को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई तय की गई है। 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।होगा। नगर परिषद और नगर पंचायतों के मतों की गणना मतदान वाले दिन यानी 17 मई को ही कर ली जाएगी जबकि चारों नगर निगमों के मतों की गणना 31 मई को होगी। इसके अलावा आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी है। नगर निगम के प्रत्याशी अधिकतम एक लाख रुपये, नगर परिषद के प्रत्याशी 75 हजार रुपये और नगर पंचायत के प्रत्याशी 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे। शहरी निकायों के चुनाव में 1808 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अनिल खाची ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सिर्फ शहरी निकाय चुनावों की घोषणा की गई है। पंचायत चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर पंचायत चुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के 51 शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *