पंजाब में झाड़ू ने किया अन्य दलों का सफाया,हासिल की रिकॉर्ड जीत, जानिये किसके खाते में आई कितनी सीटें?

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी दलों को पटखनी देते हुए धमाकेदार जीत हासिल की है. पिछले बार के मुकाबले इस बार पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं कांग्रेस की बुरी तरह से हार हुई है. पंजाब में कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें हासिल की हैं.

पंजाब विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस को 18 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को तीन सीटें, बीजेपी और बसपा को एक-एक सीट मिली है. साथ ही निर्दलीय के खाते में भी एक सीट आई है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 40.01 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस ने 22.98 फीसदी वोट हासिल किया है. इसके अलावा बीजेपी को 6.60 प्रतिशत और बसपा को 1.77 प्रतिशत वोट मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *