ईरान ने थैंक्यू इंडिया लिखकर इजरायल पर दागी मिसाइलें, ईरान बोला, कभी नहीं भूलेंगे भारतीय बच्चों का गुल्लक दान

Spread the love

एजेंसियां — तेहरान, तेल अवीवईरान ने जंग के 28वें दिन इजरायल पर 83वीं बार मिसाइल हमला किया। इस बार मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखकर भेजा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया लिख रहे हैं। इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। ईरान ने कहा कि यह कदम उन देशों के प्रति आभार जताने के लिए है, जिन्होंने उसका समर्थन किया। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन इस्तेमाल किए गए। हमलों में इजरायल के ठिकानों के साथ खाड़ी क्षेत्र में अमरीकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। बहरीन में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने पर हमला होने का दावा किया गया है। इसी दौरान, ईरान ने भारतीय बच्चों द्वारा गुल्लक दान करने पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। ईरान के भारत स्थित दूतावास ने कहा कि इस मदद को वह कभी नहीं भूलेंगे। दूतावास ने कहा कि भारतीय बच्चों का अपनी गुल्लक दान करना ‘प्यार भरा तोहफा’ है, जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा। दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने अपने छोटे हाथों से जो मदद दी, वह बेहद खास है और दोनों देशों के रिश्तों की गहराई को दिखाती है। रिपोट्र्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बच्चों ने अपनी गुल्लक तोडक़र ईरान के लिए पैसे दान किए है।

ईरान दूतावास ने कहा कि यह दया और समर्थन उनके लिए बेहद मायने रखता है और इसे हमेशा याद रखा जाएगा। उधर, ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि मिडल ईस्ट में जिन होटलों में अमरीकी सैनिक ठहरेंगे, उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। सेनी बलों के प्रवक्ता अबोलफजल शेकारची ने कहा कि जब सभी अमरीकी सैनिक किसी होटल में चले जाते हैं, तो हमारे नजरिए में वह होटल भी अमरीकी ठिकाना बन जाता है। हम चुप नहीं रह सकते, जवाबी कार्रवाई में हम वहीं हमला करेंगे, जहां वे मौजूद होंगे। उधर, ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को 10 दिन के लिए टालते हुए छह अप्रैल तक की नई समयसीमा तय की है। ट्रंप ने कहा कि शांति वार्ता काफी अच्छी चल रही है, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने अमरीकी प्रस्ताव को एकतरफा और अनुचित बताया है। इसी बीच इजरायल ने शुक्रवार को ईरान की राजधानी तेहरान, इस्फहान और आसपास के क्षेत्रों में कई हवाई हमले किए गए, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इ•ारायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसने ईरान के सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए समन्वित हमलों की एक शृंखला शुरू की। हवाई हमलों में तेहरान के हथियार निर्माण केंद्रों और पश्चिमी ईरान में मिसाइल भंडारण स्थलों को निशाना बनाया गया। इजरायली वायु सेना ने मध्य ईरान के य•ा्द में स्थित मिसाइल और समुद्री बारूदी सुरंगों के उत्पादन की प्रमुख सुविधा पर भी हमला किया। सेना का दावा है कि यह केंद्र ईरानी नौसेना के मिसाइल और समुद्री माइंस कार्यक्रम का अहम हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *