सरकार ने शून्य विद्यार्थी संख्या वाले 24 और स्कूलों को किया बंद, अधिसूचना जारी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 24 और स्कूलों को बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 प्राइमरी और पांच मिडिल स्कूल डी-नोटिफाई किए गए हैं। बंद किए गए स्कूलों के शिक्षण और गैर शिक्षण स्फाफ, आधारभूत संरचना, कार्यालय अभिलेख और अन्य स्टॉक आदि को शिफ्ट करने का कार्य 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 के माध्यम से पहले ही जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा।बंद किए स्कूलों में शिमला जिले के 16, सिरमाैर तीन, सोलन एक और लाहाैल-स्पीति के चार स्कूल शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार इन स्कूलों में एक भी बच्चा पंजीकृत नहीं था। इस वजह से स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का तर्क है कि जिन स्कूलों में छात्र ही नहीं हैं, उन्हें चलाए रखना संसाधनों की बर्बादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *