भारत-अमरीका व्यापार वार्ता पर ब्रेक, ट्रंप के नए टैरिफ विवाद से दोनों देशों के बीच टली अहम बैठक

Spread the love

दिल्ली: भारत और अमरीका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर होने वाली बैठक टल गई है। बैठक 23 से 26 फरवरी के बीच वाशिंगटन में होनी थी। इसका मकसद सात फरवरी को जारी ज्वाइंट स्टेटमेंट के आधार पर कानूनी ड्राफ्ट तैयार करना था। बैठक से पहले अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप के दुनियाभर के देशों पर लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया। जिसके बाद ट्रंप ने शुक्रवार को ही दुनियाभर पर पहले 10 फीसदी टैरिफ लगाया, फिर 24 घंटे के अंदर ही उसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया। पहले डील से भारत को 18 फीसदी टैरिफ लगता, लेकिन अब ट्रंप का 15 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लागू हो रहा है, जो डील वाले 18 फीसदी से कम है। इसके कारण दोनों पक्षों ने तय किया कि इन बदलावों की समीक्षा के बाद बैठक की नई तारीख तय की जाएगी। बैठक के टलने से अब इस ट्रेड डील में देरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *