शिमला, सुरेंद्र राणा: पुलिस की स्पेशल सैल की टीम ने रविवार को संकट मोचन-तारा देवी-शोघी मार्ग पर बस चैकिंग के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्पेशल सैल की टीम नियमित चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बस की तलाशी ली गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक की जांच की गई। जांच के दौरान युवक के कब्जे से 6.330 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव ठाकुर उम्र 29 साल निवासी ममलिग, जिला सोलन के रूप में हुई है।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिला में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की।
