शिमला घूमने आए सैलानियों ने बुक करवाई पूरी ट्रेन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए मंगलवार को पर्यटकों का एक समूह कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चार्टर स्पेशल ट्रेन बुक कर शिमला पहुंचा। करीब 20 पर्यटकों को लेकर यह चार्टर स्पेशल ट्रेन कालका से शिमला पहुंची, जिसके लिए समूह ने लगभग 92570 रुपए खर्च कर बुक करवाया था।ट्रेन सुबह 11:30 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना हुई। कालका-शिमला रेल मार्ग अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, पर्यटक इस रेल मार्ग का आनंद लेते हुए शिमला आना पसंद करते हैं। कालका से शिमला तक का यह सफर पहाड़ों, सुरंगों और हरियाली से भरपूर घाटियों के बीच से गुजरता है, जो यात्रियों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है। रेल मार्ग पर स्थित 103 सुरंगे इस यात्रा को और रोमांचक बना देती हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *