मोहाली, सुरेंद्र राणा:पंजाब इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 21 से 24 अप्रैल तक चार दिनों की लू चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में रातें भी गर्म रहने की उम्मीद है। कल के मुकाबले तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इससे पारा सामान्य औसत से 3.2 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। 21 जिलों में तापमान इस समय 35 डिग्री के निशान से ऊपर है, जिसमें सबसे ज़्यादा तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला के दूरदराज के इलाकों में लू जैसी स्थितियाँ पैदा हो सकती हैं। सुबह से ही तेज़ धूप खिलने की उम्मीद है। जबकि लू का असर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच अपने चरम पर रहेगा। राज्य के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसके परिणामस्वरूप पूरे पंजाब में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है।
मोहाली में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जालंधर में 37.0 डिग्री सेल्सियसए अमृतसर में 37.1 डिग्री सेल्सियसए लुधियाना में 39.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि बठिंडा में सबसे ज़्यादा 41.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 21 से 24 अप्रैल तक चार दिनों की लू चलने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
