शिमला, सुरेंद्र राणा : शिमला में 69 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से अस्पताल में इलाज के दौरान करीब दस लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि न तो उन्होंने किसी को ओटीपी, पिन या पासवर्ड दिया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया, फिर भी खाते से दो बार में राशि डेबिट हो गई। बुजुर्ग सुन्नी के मूल निवासी हैं और वर्तमान में संजौली में रहते हैं। बैंक से संपर्क करने पर भी रकम वापस नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस थाना छोटा शिमला में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर बैंक लेन-देन, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने इसे संभावित साइबर धोखाधड़ी बताते हुए जांच तेज कर दी है।
