मरीजों की जांच दरें बढ़ाने पर की योजना पर बोले नेता प्रतिपक्ष मात्र 10% फीसदी हिस्सा देने की बजाय लोगों की जान आफ़त में डाल रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

Spread the love

कांगड़ा: ओमांश: पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के लिए प्रदेश के बीमार लोग ही सबसे आसान शिकार है जब चाहे उनके खिलाफ कोई भी फैसला कर लो। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित “फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विस” के तहत प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत हिमाचल को कुल खर्च का 10% हिस्सा ही वहन करना पड़ता है 90% केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। अब सुक्खू सरकार की इन पर भी नज़र टेढ़ी कर दी है। अस्पताल में जांच के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। एक वेलफेयर स्टेट होने के नाते राज्य सरकार के जिम्मेदारी होती है कि वह अपने जरूरतमंद लोगों की मदद कर सके। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करवाये हैं लेकिन सुक्खू सरकार पीछे हट रही है। एक बीमार से ज्यादा जरूरत मंद और कौन होता है? लेकिन आर्थिक तंगी के नाम पर सरकार हर बार स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने का ही काम करती है। एक तरफ केंद्र की सरकार देश से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के बाहर निकालती है तो प्रदेश में सुख की सरकार प्रदेश की 75 लाख की आबादी से निःशुल्क जांच का आधिकार छीन रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा वित्तीय अनुशासन और बुद्धिमता सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने में ही दिखाई देती है। अब मुख्यमंत्री द्वारा मात्र 10% हिस्सा न देने के कारण प्रदेश के लोगों से निशुल्क जांच की सुविधा लगातार प्रभावित हो रही है। जबकि पिछले एक हफ्ते में ही उन्होंने अधिकारियों के इंटरनेट भत्ता और अपने एक मित्र को एक बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। पंचायत चुनाव समय से न करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया आया है। सरकार ने सलाहकारों की फौज खड़ी करने में कोई कसर नहींछोड़ी है। प्रदेश पर असंवैधानिक सीपीएस थोपे। उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपए वकीलों पर लुटाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खर्चों पर कोई नियंत्रण करने की बजाय मुख्यमंत्री हमेशा आम आदमी को ही शिकार बनाते हैं। पहले बीमार लोगों के लिए वरदान साबित हुई हिम केयर को बंद किया, जिससे लोगों को अपना इलाज करने के लिए कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ा। अब सरकार केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नि:शुल्क जांच को बंद करने और बाकी जांचों के दाम बढ़ाने का फरमान सुना रही है जो पहले से ही बीमारी का दर्द झेल रहे लोगों के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं होगा। प्रदेश का आम आदमी सुख की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन का दर्द क्यों झेले? मुख्यमंत्री अपने मित्रों के बेहिसाब खर्चे पर लगाम लगाएं। सरकार मरीजों के साथ यह अन्याय बंद करे। सुख की सरकार द्वारा बीमार लोगों को परेशान करने के हर कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। प्रेस रिलीज 02हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभधर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर धर्मशाला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन हिमाचल की बेटियों को सम्मानित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार यहां पर किसी न किसी प्रतिष्ठित खेल आयोजनों में शामिल होने का मौका मुझे मिलता रहता है। बिना संसाधनों के भी इस विश्व विद्यालय के प्रशासन ने जिस तरह से तत्परता दिखाई है वह बहुत प्रशंसनीय है। यदि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को और संसाधन मिल जाते तो बात ही कुछ और होती। इन सब की राह में सबसे बड़ा रोड़ा वर्तमान की सुक्खू सरकार है। जिसने शरीफ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी एफएआर का 32 करोड़ रुपए नहीं जमा किया जा रहा है जिसकी वजह से कैंपस के निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रेस रिलीज़ 03शाहपुर मंडल के कार्यक्रम में शामिल हुए जय राम ठाकुर, कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मनाया राजीव भारद्वाज का जन्मदिन जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा, जो पार्टी की जमीनी मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम के अवसर पर कांगड़ा के सांसद आदरणीय श्री राजीव भारद्वाज जी के जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने पर बल दिया। साथ ही सुक्खू सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया, ताकि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में उचित निर्णय लेकर सरकार को सबक सिखा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *