पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश में इस दिन से फिर बदलेंगे मौसम के तेवर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर एक बार फिर बदलने जा रहे हैं और अगले 24 घंटों में राज्य के सभी 12 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ तूफान व बिजली कडक़ने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चार फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। शनिवार को हालंाकि राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर धूप भी निकली, लेकिन फिर भी बर्फबारी वाले क्षेत्रों सहित राज्य के निचले इलाकों में भी ठंड का व्यापक असर बना हुआ है।मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पहली फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। विभाग के अनुसार अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्यम उंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान अधिक बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने का पुर्वानुमान जारी किया है। पहली फरवरी को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा और भारी बारिश-बर्फबारी व तूफ़ान का कहर देखने को मिल सकता है। दो व तीन फरवरी को भी राज्य के कुछ एक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जनवरी महीने में इस बार सामान्य से करीब 29 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है और अब तक दो बार भारी हिमपात हो चुका है, जिससे जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है। लगातार खराब मौसम का असर सडक़ों, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर भी साफ नजर आ रहा है।यहां, इतना न्यूनतम तापमानराज्य के विभिन्न स्थानों में तापमान तापमान की बात करें, तो राजधानी शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.8, कल्पा में पारा माइनस 0.4, धर्मशाला 3.4, ऊना 6.2, नाहन 8.5, पालमपुर 5.0, सोलन 3.4, मनाली 0.4, मंडी 7.0, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 5.0, कुकुमसेरी माइनस 6.3, सराहन में माइनस 0.3 और ताबो में तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *