हिमाचल में भारी बर्फबारी से बागवानों-किसानों को राहत, 1,291 सड़कें बंद ,4800 बिजली ट्रांसफार्मर ठप्प, सड़कों की बहाली में जुटा लोक निर्माण विभाग,385 मशीनें तैनात।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में लंबे शुष्क दौर के बाद हुई व्यापक बर्फबारी को प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इससे बागवानों, किसानों और राज्य की आर्थिकी को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश में 1291 सड़के यातायात के लिए बाधित हुई है और 4800 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है और 385 मशीनों को सड़कों को खोलने के लिए तैनात किया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पहले ही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मशीनरी की तैनाती की योजना बनाई गई थी। प्रदेशभर में बर्फबारी के बाद कुल 1,291 सड़कें प्रभावित हुई हैं। जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मॉनिटरिंग सेल लगातार ग्राउंड रिपोर्ट जुटा रहा है और जेसीबी, स्नो ब्लोअर व अन्य मशीनों से सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मंत्री ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि वे सभ्य व्यवहार करें और देव संस्कृति के विपरीत कोई गतिविधि न करें। कुछ वायरल वीडियो पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य समाज के लिए अच्छा संदेश नहीं देते और ऐसे मामलों में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पर्यटकों से पैनिक न करने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को 625, 25 जनवरी को 290 और इसके बाद 26-27 जनवरी तक 324 सड़कों को बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में कुल लगभग 385 मशीनें तैनात की गई हैं, जिनमें जेसीबी, डोजर और स्नो ब्लोअर शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जाएंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि मशीनरी की तैनाती पारदर्शी ढंग से की जा रही है और अनावश्यक रूप से संसाधनों का दुरुपयोग नहीं होगा। क्योंकि पूर्व सरकार में भी बर्फबारी हटाने के नाम पर मशीनों को हायर कर भ्रष्टाचार किया गया जो वर्तमान में नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *