कुल्लू, काजल; जिला कुल्लू के राउगी क्षेत्र में पटवारी और कानूनगो पर हुए हमले पर जिला कुल्लू के पटरवारी-कानूनगो और अन्य कर्मचारी आक्रोषित हो गए हैं। शनिवार को पटवारियों और कानूनगो ने कार्यालय का काम बंद रखा और मामले पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के पदाधिकारी और पटवारी, कानूनगो सहित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी भी डीसी और एसपी कार्यालय पहुंचे। शनिवार को जिलाभर में 96 पटवारी और 30 कानूनगो ने हमले से घायल पटवारी भोप सिंह के समर्थन में उतरे और दिनभर हड़ताल पर रहे। पटवारी कानूनगो संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी युव राज ने बताया कि पटवार सर्कल काईस के पटवारी भूप सिंह पर जानलेबा हमला हुआ। वे सरकारी आदेश की अनुपालना में अवैध कब्जा हटाने के लिए मौके पर थे। उनके साथ कानूनगो भी थे। अन्य विभाग के कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि थे। मौके पर सरकारी कार्य का निर्वहन कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। वे जैसे-कैसे उनकी जान बच गई और अस्पताल में भर्ती हैं। वे सरकारी आदेश का काम कर रहे थे।जब कोई सरकारी कर्मचारी किसी सरकारी कार्य का निर्वहन करने फील्ड जाता है, वह सरकारी आदेश पर जाता है। यह न केवल पटवारी पर हमला है यह सीधा प्रशासन और सरकार पर हमला है। अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मामले पर डीसी और एसपी से मिले हैं। अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। इस बात का खे है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और दोषियों पर बीएनएस की धारा 109, 351, 132 और 121 के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी कहीं न कहीं सरकार और प्रशासन की जिम्मेवारी है। प्रशासन मांग है कि जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। ्रअवैध कब्जों को हटाने पर मौके पर जाता है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमर ठाकुर ने डीसी और एसपी से आग्रह है कि मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
