शिमला में सेना ने मनाया 78 वाँ सेना दिवस…

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा! रतीय सेना अपना 78वाँ सेना दिवस मना रही है और अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड (एआरटीआरएसी) द्वारा निकड्रिन ऑफिसर्स मेस में AT Home का आयोजन किया गया जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही 21वीं सदी की उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए भारतीय सेना की तैयारियों पर प्रकाश डाला।इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि सेना दिवस कोई औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साहस, शौर्य और राष्ट्र की संप्रभुता का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि सेना है तो हम है और हम है तो देश है। सेना की बदौलत आज देश और देशवासी सुरक्षित हैं। सेना की महानता को कोई चुनौती नहीं दे सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *